Home > Education > Jamshedpur: डीसी के निर्देश पर 18 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगी 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा

Jamshedpur: डीसी के निर्देश पर 18 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगी 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा

जिला प्रशासन कर रहा है प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत प्री बोर्ड टेस्ट का आयोजन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। परीक्षा 18 जनवरी गुरुवार से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्री बोर्ड एग्जाम कराने का फैसला लिया है। इसका मकसद है कि परीक्षार्थियों को अपनी कमजोरी पता चल जाए और बोर्ड परीक्षा से पहले वह इन्हें सुधार लें। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि टेस्ट के जरिए बच्चों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। यह परीक्षा रेगुलर एसेसमेंट फॉर इंप्रूव लर्निंग ( रेल) के तहत आयोजित की जा रही है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply