Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन बस्ती में युवती का शव सड़क पर रखकर लोगों ने लगाया जाम, छेड़खानी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन बस्ती में युवती का शव सड़क पर रखकर लोगों ने लगाया जाम, छेड़खानी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा हरिजन बस्ती की रहने वाली युवती गौरी मुखी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को शव मिला तो उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि युवती के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे। इन लोगों का कहना है कि सीतारामडेरा थाने के पूर्व चालक राखी मुखी, बिंदिया मुखी और परेश मुखी समेत अन्य लोग युवती के साथ छेड़खानी करते थे। इसी के चलते उसने फांसी लगाई है। इन लोगों का कहना है कि सीतारामडेरा थाना पुलिस पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं कर रहा था। थाने के पूर्व चालक के कहने पर पुलिस युवती की मां और अन्य परिजनों को फर्जी मामले में फंसा कर जेल भेज रहा था। इसी के चलते इन लोगों ने फांसी लगाई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी दारू बेचते हैं और दारू पिला कर लोगों को पीड़ित युवती के घर पर भेज कर कुछ दिनों पहले मारपीट भी की थी। शव के साथ सड़क जाम लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों को समझाने बुझाने का काम शुरू किया गया है।
इसे भी पढ़ें – जिले में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 303 पदों पर होगी नियुक्ति, साकची में डीसी ऑफिस से दी गई जानकारी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका