Home > Health > जिले में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 303 पदों पर होगी नियुक्ति, साकची में डीसी ऑफिस से दी गई जानकारी

जिले में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 303 पदों पर होगी नियुक्ति, साकची में डीसी ऑफिस से दी गई जानकारी

जिले में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर खाली जगह है। इनमें नियुक्ति की जाएगी। 303 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने आवेदन मांगें हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त शाम 5:00 बजे तक सिविल सर्जन कार्यालय खास महल में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी उनमें जीएनएम, न्यूट्रीशनल काउंसलर, फार्मासिस्ट, ब्लॉक डाटा मैनेजर, स्टाफ नर्स, सोशल वर्कर, स्टाफ नर्स, एएनएम आदि पदों पर नियुक्ति होनी है। शुक्रवार को यह जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने दी है।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी