Home > Jamshedpur > परसुडीह के सरजामदा में सड़क पर हुआ जलभराव, जिला परिषद सदस्य ने धान लगा व मछली छोड़ कर जताया विरोध

परसुडीह के सरजामदा में सड़क पर हुआ जलभराव, जिला परिषद सदस्य ने धान लगा व मछली छोड़ कर जताया विरोध

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में सड़क काफी जर्जर है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में शनिवार को क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में महिलाओं और लोगों ने धान लगाया और मछलियां छोड़ीं। लोगों का कहना है कि सड़क खेत बन गई है। इसीलिए इसमें धान लगाकर विरोध जताया गया है और पानी भरने से यह तालाब जैसी दिख रही है। इसलिए इसमें मछलियां छोड़ी गई हैं। यह काम विरोध स्वरूप किया गया है। जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने कहा कि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी दावा करते हैं कि क्षेत्र की सभी सड़कें बना दी गईं। लेकिन, यह सड़क उनके दावे की पोल खोल रही है। सड़क काफी जर्जर है। इस सड़क से गुजरने में एक घंटा लग जाता है। गड्ढों के चलते कई जगह हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इधर ध्यान देना चाहिए और सड़क का निर्माण कराना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंसीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन बस्ती में युवती का शव सड़क पर रखकर लोगों ने लगाया जाम, छेड़खानी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply