Home > Crime > जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 के रहने वाले युवक को चाकू मारकर किया घायल, एमजीएम में भर्ती + वीडियो

जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 के रहने वाले युवक को चाकू मारकर किया घायल, एमजीएम में भर्ती + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 के रहने वाले युवक को चाकू मारकर एक युवक ने घायल कर दिया है। जिस युवक को चाकू लगा है। उसका नाम फरहान आलम है। घायल फरहान आलम आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 का रहने वाला है। उस पर चाकू से हमला करने वाला युवक विक्की है। हमलावर विक्की गरीब कॉलोनी रोड नंबर 2 का रहने वाला है। फरहान आलम ने बताया कि वह रोज जब निकलता था तो विक्की उसे गाली देता था। फरहान ने बताया कि बुधवार की शाम को वह घर से सामान लाने के लिए निकला। दुकान जा रहा था। तभी रास्ते में विक्की मिल गया और उसने गाली दी। फरहान ने बताया कि इस बार उसने भी पलट कर गाली दे दी। इससे नाराज विक्की ने उसके साथ मारपीट की। फरहान वहां से चला गया और वापसी में उसने विक्की से पूछा कि उसे क्यों मारा। इस पर विक्की ने चाकू निकाल लिया और फरहान के पेट में चाकू से तीन वार किए। खून से लथपथ फरहान को परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बता रहा है घायल
You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply