Home > Crime > परसुडीह के सरजामदा नाला में रोड पर अवैध शराब कारोबारी ने महिला की जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास, पिस्टल दिखाकर की मारपीट

परसुडीह के सरजामदा नाला में रोड पर अवैध शराब कारोबारी ने महिला की जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास, पिस्टल दिखाकर की मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला रोड पर अवैध शराब कारोबारी जितेंद्र सिंह ने एक महिला उर्मिला महतो की रैयती जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। महिला का आरोप है कि जितेंद्र सिंह ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और मारपीट भी की। इसके बाद से परिवार के लोग डरे हुए हैं और उर्मिला महतो ने मामले की शिकायत परसुडीह थाना में की है। उर्मिला देवी के साथ रहने वाली महिला जानकी देवी ने बताया कि सरजामदा नाला रोड पर उर्मिला की जमीन है। बुधवार को वह लोग इसकी बाउंड्री करा रहे थे। तभी सुबह 10:30 बजे जितेंद्र सिंह अपने साथ शंकर और अन्य लोगों को लेकर पहुंचा पिस्टल निकालकर काम रुकवा दिया और जानकी देवी, उसके भाई पटेल महतो और छोटे भाई संतोष महतो के साथ मारपीट भी की, और पहले ही थाना पहुंच गया। जब उर्मिला महतो थाने जाने लगी तो रास्ते में रोकने का प्रयास किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जितेंद्र सिंह सरजामदा के घंटी टोला का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ता दल ने साकची समोत विभिन्न बाजारों का किया निरीक्षण, 23 दुकानदारों से वसूला ₹20200 जुर्माना

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील