Home > Crime > Human Trafficking : मानव तस्करी के आरोप में लोको कॉलोनी की युवती गिरफ्तार, छात्रा को बहला फुसला कर भेजा था रांची

Human Trafficking : मानव तस्करी के आरोप में लोको कॉलोनी की युवती गिरफ्तार, छात्रा को बहला फुसला कर भेजा था रांची

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की रहने वाली युवती निशा तिऊ को परसूडीह पुलिस ने मानव तस्करी (  Human Trafficking ) के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। निशा तिऊ पर आरोप है कि उसने लोको कॉलोनी की रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्रा को बहला फुसला कर मानव तस्करों के पास रांची भेजा था। जहां से उसे बेचने के लिए दिल्ली ले जाने की योजना तैयार की गई थी। मगर, यह तैयारी 

Jamshedpur Rural Crime : गुड़ाबांदा में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के चार आरोपी गिरफ्तार, धालभूमगढ़ में भी मांगी थी रंगदारी

Human Trafficking: धनबाद में छात्रा को छोड़कर महिला फरार 

लेकिन मानव तस्करी(  human Trafficking ) करने वाला यह गिरोह अपने इस काम में सफल नहीं हो पाया। छात्र को धनबाद में छोड़कर गिरोह के सदस्य भाग खड़े हुए। बताते हैं कि रांची की रहने वाली महिला अंजलि कच्छप किशोरियों को झारखंड से ले जाकर दिल्ली में बेचा करती थी। परसूडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्रा सरस्वती पूजा के दिन से ही गायब थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। परिजनों ने आरोपी युवती निशा तियु पर शक जताया था। पुलिस ने उसे पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर बच्ची को बरामद कराया।

सदस्यों की टोह में लगी पुलिस 

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और रांची की रहने वाली अंजली कच्छप ने लोको कॉलोनी की छात्रा को धनबाद में जीआरपी को सौंप दिया और वह फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि वह इस गिरोह के अन्य सदस्यों की टोह में लगी हुई है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!