Home > Crime > Jamshedpur : जुगसलाई के होटल स्काईलार्क की चौथी मंजिल से कूद कर होटल कर्मी ने कर ली खुदकुशी

Jamshedpur : जुगसलाई के होटल स्काईलार्क की चौथी मंजिल से कूद कर होटल कर्मी ने कर ली खुदकुशी

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल स्काईलार्क की चौथी मंजिल से होटल के एक कर्मचारी ने शुक्रवार को कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जादूगोड़ा का रहने वाला कार्तिक पात्रो है। होटल के मैनेजर नरेंद्र नाथ दास का कहना है की कार्तिक पात्रो कुछ दिनों से टेंशन में रहता था। सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब लग रही थी। अचानक जब जोरदार आवाज आई तब सभी ने देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है। जुगसलाई पुलिस अभी तक आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के इस मामले की जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या है या फिर कुछ और। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी हो सकता है की चौथी मंजिल से किसी ने उसको धक्का दिया हो।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply