Home > Crime > जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बसंत टॉकीज के पास ऑटो ने हजारीबाग के व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बसंत टॉकीज के पास ऑटो ने हजारीबाग के व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बसंत टाकीज के पास एक तेज रफ्तार आटो ने हजारीबाग के रहने वाले व्यक्ति मुंशी साहू को टक्कर मार दी। शुक्रवार की रात हुए इस हादसे में मुंशी साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंशी साहू ने बताया कि ऑटो चालक गलत दिशा से आ रहा था और उन्हें टक्कर मारकर घायल करने के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। मुंशी साहू हजारीबाग के रहने वाले हैं। उनका बेटा नरेश साहू गढाबासा में रहता है। वह अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर आए थे।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले

Leave a Reply