Home > Jamshedpur > बन्ना की दरियादिली : बेड़ो थाना क्षेत्र के चौक पर काफिला रुकवा कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहुंचवाया रांची के रिम्स अस्पताल

बन्ना की दरियादिली : बेड़ो थाना क्षेत्र के चौक पर काफिला रुकवा कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहुंचवाया रांची के रिम्स अस्पताल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को चौक के पास एक साइकिल सवार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार बेड़ो थाना क्षेत्र के घसनंदा गांव का सुकून लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घटना हुई तभी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला वहां से गुजर रहा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घायल को देखते ही काफिला रुकवाया और खुद घायल को देखने पहुंचे। थाना प्रभारी को फोन किया और रांची एसपी को फोन किया। उसके बाद एंबुलेंस मंगवा कर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बेड़ो अस्पताल पहुंचवाया। फिर घायल को रांची के रिम्स के ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रांची के सिविल सर्जन को फोन कर घायल के बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें – बिरसानगर थाना क्षेत्र के माचापड़ा की रहने वाली युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स