Home > Crime > साकची बाजार के पास टेल्को के युवक को मारपीट कर किया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

साकची बाजार के पास टेल्को के युवक को मारपीट कर किया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार के पास मंगलवार की रात टेल्को के प्रकाश नगर के रहने वाले युवक जयदीप कर्मकार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। जयदीप कर्मकार का सर फट गया है। लहू लुहान हालत में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। जयदीप कर्मकार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कदमा के गणेश पूजा मैदान मेला घूमने जा रहा था। जयदीप कर्मकार की बाइक पर पीछे एक युवती बैठी हुई थी। साकची बाजार के पास कुछ युवक विसर्जन करने जा रहे थे। इनमें से एक युवक ने बाइक पर पीछे बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की। तभी मामला बिगड़ गया और विसर्जन करने जा रहे युवकों ने जयदीप कर्मकार के साथ मारपीट की।
इसे भी पढ़ें – बिरसानगर थाना क्षेत्र के माचापड़ा की रहने वाली युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply