Home > Crime > Jamshedpur: बाराद्वारी के उषा इंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी आग, 25 लाख रुपए से अधिक कीमत का एसी, पंखा व कूलर जल कर खाक

Jamshedpur: बाराद्वारी के उषा इंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी आग, 25 लाख रुपए से अधिक कीमत का एसी, पंखा व कूलर जल कर खाक

जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में उषा इंटरप्राइजेज नामक कंपनी के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। आग लगने की इस घटना में गोदाम में रखा एसी, पंखा, कूलर आदि सब जलकर खाक हो गया। उषा इंटरप्राइजेज के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि आग लगने से 25 लाख रुपए से अधिक कीमत का इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर राख हुआ है।

उषा इंटरप्राइजेज कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम है। कंपनी के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 8:00 बजे सामान आया था। इसमें एसी, पंखा, कूलर आदि था। वह सामान गोदाम में रखवाने के बाद सब्जी लेने चले गए। रास्ते में ही फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। वह दौड़ते हुए गोदाम पहुंचे तो देखा पूरा गोदाम धधक रहा है। धू-धू कर आग जल रही है। गोदाम से धुआं निकल रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को भी दे दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply