Home > Jamshedpur > Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उलियान में वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण, बोले महाजनी व्यवस्था पर की थी चोट+ वीडियो

Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उलियान में वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण, बोले महाजनी व्यवस्था पर की थी चोट+ वीडियो

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को उलियान में शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो ने महाजनी व्यवस्था पर चोट की थी। महाजनी व्यवस्था में लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। इसके विरोध में शहीद निर्मल महतो ने आवाज उठाई थी। आज हमें उनके रास्ते पर चलकर महाजनी के व्यवस्था से लोगों को निजात दिलानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा शहीद निर्मल महतो को याद करता रहेगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply