Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: ओडिशा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार को मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ने दी बधाई

Jamshesdpur: ओडिशा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार को मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ने दी बधाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। इसे लेकर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उनको पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। डॉक्टर अजय विधानसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना में पार्टी का कामकाज देख रहे थे। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने पर डॉ अजय को बधाई दी गई। इस मौके पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि डॉक्टर अजय कुमार सेवा भावना से काम करते हैं। इसीलिए तेलंगाना में उनके नेतृत्व में कांग्रेस को जीत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद वह जमशेदपुर आए हैं और यहां शोषितों व वंचितों की समस्याएं सुलझा रहे हैं।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply