Home > Crime > गोलमुरी क्लब के पास हंगामा कर पार्क का निर्माण कार्य बंद कराने को लेकर आरोपी बच्चे लाल भगत को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

गोलमुरी क्लब के पास हंगामा कर पार्क का निर्माण कार्य बंद कराने को लेकर आरोपी बच्चे लाल भगत को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी क्लब के पास हंगामा कर निर्माण कार्य बंद कराने को लेकर आरोपी बच्चे लाल भगत को गिरफ्तार कर भेज जेल भेजा गया है। आरोपी बच्चे लाल भगत कदमा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 3 दिन पहले कदमा से गिरफ्तार किया था। एमजीएम अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच में वह कोविड पाजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसे साकची के जेल में रखा गया था। उसे फिर मंगलवार को कोविड-19 के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया और नेगेटिव पाए जाने के बाद जेल भेजा गया है। सीओ जमशेदपुर ने बच्चे लाल भगत को पुलिस को सौंपा था। गौरतलब है कि गोलमुरी क्लब के पास टाटा स्टील पार्क का निर्माण करा रहा है। पार्क का निर्माण इलाके के लोगों की मांग पर किया जा रहा है। बस्ती वासी पार्क के निर्माण के पक्ष में हैं। लेकिन बच्चे लाल भगत एक भूमाफिया की तरफ से खड़ा होकर काम रुकवा रहा था और हंगामा कर रहा था। इसी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। इस जमीन पर कैलाश कंस्ट्रक्शन का दावा है। कैलाश कंस्ट्रक्शन की तरफ से स्वयंभू समाजसेवी बच्चे लाल भगत पार्क निर्माण का विरोध कर रहा था। कैलाश कंस्ट्रक्शन के लोग विरोध करने के लिए नहीं आ रहे थे। कैलाश कंस्ट्रक्शन का इस जमीन को लेकर टाटा स्टील से मुकदमा भी चला था। टाटा स्टील ने केस जीत लिया है और इसी के बाद यहां अतिक्रमण हटाकर पार्क का निर्माण कर रही है। बच्चे लाल भगत बराबर पार्क निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहा था। इसीलिए, उस पर कार्रवाई की गई है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply