Home > Crime > गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, पड़ोसी पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप

गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, पड़ोसी पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में कथित फायरिंग (Golmuri Firing) की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मामले में स्थानीय युवक अमन सिंह ने अपने पड़ोसी वीर सिंह उर्फ पंडित पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच (Golmuri Firing) में जुट गई है।

शिकायतकर्ता अमन सिंह, जो नामदा बस्ती ए-ब्लॉक लाइन नंबर-4 का निवासी है, ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह नशे और गलत संगत की ओर बढ़ रहा था। इसी को लेकर उसने अपने भाई को समझाया था और पड़ोस में रहने वाले वीर सिंह उर्फ पंडित से दूरी बनाने की सलाह दी थी। अमन का आरोप है कि वीर सिंह उसके भाई को गलत रास्ते पर ले जा रहा था।

अमन के अनुसार, 25 मई को उसने वीर सिंह उर्फ पंडित को दोबारा उसके भाई से दूरी बनाने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार की रात आरोपी मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा और घर के बाहर बैठी उसकी मां राज कौर पर पिस्तौल से गोली चला दी।

हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और राज कौर बाल-बाल बच गईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस रिश्वत कांड: दो एएसआई निलंबित, जांच में आरोप सही पाए गए

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल में जुटी हुई है। इलाके में दहशत को देखते हुए पुलिस की नजर बनी हुई है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply