Home > Crime > Golmuri Hanging : गोलमुरी में युवक ने फांसी लगा कर दे दी जान, प्रेमिका के पिता ने दी थी धमकी+ VDO

Golmuri Hanging : गोलमुरी में युवक ने फांसी लगा कर दे दी जान, प्रेमिका के पिता ने दी थी धमकी+ VDO

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढाबासा के रहने वाले एक युवक प्रेम कुमार ने फांसी (Golmuri Hanging) लगाकर जान दे दी है। युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची गोलमुरी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि प्रेमिका के पिता ने प्रेम कुमार को धमकी दी थी। इसी के चलते उसने फांसी ( Golmuri Hanging ) लगाई है।

इसे भी पढ़ें – Brown Sugar Case : पुलिस ने मानगो में तीन ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद + VDO

Golmuri Hanging : तनाव में था प्रेम कुमार

Golmuri Hanging : घटनास्थल पर मौजूद लोग

Golmuri Hanging : घटनास्थल पर मौजूद लोग

प्रेम कुमार के भाई ने बताया की शुक्रवार की शाम प्रेम कुमार के प्रेमिका का पिता आया था। उसने प्रेम कुमार को एक तरफ ले जाकर धमकाया था। प्रेम कुमार ने अपनी मां को बताया कि वह धमकी देकर गया है। इसके बाद प्रेम कुमार तनाव में था। शाम को उसने खाना खाया। सुबह जब देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने वेंटीलेटर से देखा तो प्रेम कुमार का शव खिड़की से रस्सी के सहारे लटक रहा था।

100 डायल पर दी गई थी सूचना

परिजनों ने 100 डायल के जरिए पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे संदिग्ध भी मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद घटना की हकीकत सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply