Home > Crime > Saraikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप यूनिवर्सिटी कॉलेज से छात्रा का बैग गायब, पुलिस नहीं कर रही मदद

Saraikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप यूनिवर्सिटी कॉलेज से छात्रा का बैग गायब, पुलिस नहीं कर रही मदद

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप यूनिवर्सिटी कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्रा का बैग चोरी कर लिया गया है। बैग में छात्रा की आईडी के अलावा एक आईफोन और एक एंड्रॉयड फोन था। इसके अलावा, उसके अन्य कीमती दस्तावेज भी बैग में हैं। छात्रा का नाम नंदिता चटर्जी है। वह टीनप्लेट नामदा बस्ती की रहने वाली है। छात्रा नंदिता चटर्जी ने परीक्षा कक्षा में जाने से पहले बैग गेट पर जमा कर दिया था। यहीं से बैग गायब हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक लड़की बैग लेकर निकलते हुए देखी जा रही है। छात्रा ने घटना की सूचना आदित्यपुर पुलिस को दे दी है। लेकिन, आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच करने से हिचकिचा रही है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply