Home > Crime > बिष्टुपुर के मोदी पार्क गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 घायल

बिष्टुपुर के मोदी पार्क गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मोदी पर गोल चक्कर के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में ऑटो का चालक भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को सीधा कराया। ऑटो दुर्घटना में पलट गया था।। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऑटो चालक मोहम्मद शमशेर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मानगो में एक पार्टी में शामिल होने गए थे। मानगो से वापस जुगसलाई जा रहे थे। तभी मोदी गोल चक्कर के पास यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर वाहन साइड से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस टक्कर के बाद उनकी ऑटो बेकाबू हो गई और पलट गई।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply