Home > Politics > Ranchi: रांची में भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं पूर्व सांसद राम टहल चौधरी

Ranchi: रांची में भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं पूर्व सांसद राम टहल चौधरी

सरफराज हुसैन, रांची : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। राजनीति में उठा पटक तेज होती जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस रांची में भाजपा का खेल बिगाड़ने की कवायद में जुट गई है। कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से संपर्क साधा है। उन्हें मनाने की कोशिश हो रही है। अगर रामटहल चौधरी तैयार हो जाते हैं, तो रांची सीट से उन्हें लड़ा कर भाजपा के संजय सेठ की मुसीबत बढ़ाने की तैयारी है। वैसे रांची से कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय चुनाव लड़ते रहे हैं। लेकिन उन्हें पिछले चुनाव में उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इसके चलते कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व रामटहल चौधरी पर डोरे डाल रहा है। रामटहल चौधरी भाजपा के मंजे हुए और पुराने नेता बताए जाते हैं। उनका अपना एक जनाधार है। इसलिए रामटहल चौधरी के आ जाने से रांची में कांग्रेस मजबूत हो सकती है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
रांची से उड़ा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, सात की मौत
ग्रो म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘ग्रो स्मॉल कैप फंड’, 22 जनवरी तक खुला एनएफओ

Leave a Reply