Home > Jamshedpur > पूर्व विधायक मलखान सिंह व भाजपा नेता अभय सिंह ने गोलमुरी दुर्गा व काली पूजा कमेटी के पंडाल का किया उद्घाटन

पूर्व विधायक मलखान सिंह व भाजपा नेता अभय सिंह ने गोलमुरी दुर्गा व काली पूजा कमेटी के पंडाल का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : गोलमुरी दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का बुधवार की रात उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन पूर्व विधायक मलखान सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने किया। ढोल नगाड़े की गूंज के साथ पंडाल का उद्घाटन हुआ। यह पूजा पंडाल काफी खूबसूरत बनाया गया है। इसे मोर की आकृति दी गई है। इस मौके पर बोलते हुए अभय सिंह ने कहा कि ये शारदीय नवरात्र है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। उन्होंने प्रार्थना की की है कि दुर्गा मां हमें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि हम अन्याय के करने वालों के खिलाफ लड़ सकें। ईचागढ़ के विधायक मलखान सिंह ने कहा कि पहले ऐसा लगता था कि भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत नहीं हो पाएगी। लेकिन, अभय सिंह दुर्गा माता के भक्त हैं। इसलिए उनकी बेल हो गई और आज वह हमारे बीच हैं। गोलमुरी दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि यह पूजा पंडाल माहिर कलाकारों द्वारा बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवानसिंह, अमन सिंह डिस्ट्रीब्यूटर आदि हैं।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply