Home > Jamshedpur > पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक पद से दिया इस्तीफा, मीटिंग में किया ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक पद से दिया इस्तीफा, मीटिंग में किया ऐलान

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार की रात सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति की एक बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह सूर्य मंदिर समिति के कार्यक्रमों से जुड़े रहेंगे। छठ महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए कलाकार का चयन जल्द होगा और कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वह जमशेदपुर में ही पैदा हुए हैं और यही मरेंग। जब तक उनकी जिंदगी है वह सूर्य मंदिर से जुड़े रहेंगे। छठ पूजा करने वह सूर्य मंदिर जरूर आएंगे। सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया की सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा में ही रहेंगे और सूर्य मंदिर समिति को अपना दिशा निर्देश देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply