Home > Crime > आदित्यपुर के कर्मचारी की रामसिंह फोर्जिंग कंपनी में वाहन से गिरने से मौत, MGM अस्पताल से शव भेजा गया पोस्टमार्टम को

आदित्यपुर के कर्मचारी की रामसिंह फोर्जिंग कंपनी में वाहन से गिरने से मौत, MGM अस्पताल से शव भेजा गया पोस्टमार्टम को

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदित्यपुर के बाबा आश्रम के रहने वाले 42 वर्षीय बिंदेश्वरी दुबे की आदित्यपुर की कंपनी रामकृष्ण चार्जिंग में काम करने के दौरान दुर्घटना होने से मौत हो गई। परिवार के लोगों को पता चला है कि बिंदेश्वरी दुबे गाड़ी से सामान उतार रहे थे। तभी वह गिर गए और उनके सर में गंभीर चोट लगी। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना की सूचना परिवार के लोगों को नहीं दी गई थी। बिंदेश्वरी दुबे को आनन-फानन में ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वहां से बिंदेश्वरी दुबे को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बिंदेश्वरी दुबे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को शव गृह में रख दिया गया था। परिजनों के आने के बाद बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बिंदेश्वरी दुबे की वाइफ विमला देवी का पति की मौत पर रो रो कर बुरा हाल है। बिंदेश्वरी दुबे के तीन बच्चे हैं।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो की कोलकाता में होगी फॉरेंसिक जांच, साइबर थाना पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply