Home > Jamshedpur > जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सरजामदा में झामुमो नेता ने फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत, लगाया जनता दरबार

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सरजामदा में झामुमो नेता ने फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत, लगाया जनता दरबार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सरजामदा में गुरुवार को 40 वां वार्षिक समारोह खेलकूद व फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड युवा मोर्चा के संगठन सचिव विजय मछुआ थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि बहादुर किस्कू थे। कमेटी मेंबर ने विजय मछुआ व बहादुर किस्कू व स्वर्गीय शिवचरण टुडू की धर्मपत्नी वाशी टूडू को गुलदस्ता व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फाइनल मैच का शुभारंभ झामुमो के सक्रिय युवा नेता विजय मछुआ ने फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल मैच में पहला स्थान पाने वाली जमशेदपुर टीम को ₹30000 और ट्राफी और दूसरी टीम को ₹20000 और ट्राफी दी गई। इस मौके पर श्याम चरण मुर्मू, राम अर्जुन टुडू, सुदामा हेंब्रम, प्रशांत, गणेश भूमिज, राहुल नायक, पंचानंद बेहरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply