Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर में सुबह छाया रहा कोहरा, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Jamshedpur: जमशेदपुर में सुबह छाया रहा कोहरा, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा। यही नहीं पारा गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया है। पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। सुबह-सुबह लोग उठे तो उन्हें कोहरे का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने की वजह से स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी रही। हर तरफ कोहरा छाया हुआ था। कोहरे की वजह से दूर की चीज साफ नजर नहीं आ रही थी। गौरतलब है कि जमशेदपुर में इधर कई दिनों से कोहरा पड़ रहा है। लेकिन, मंगलवार को घना कोहरा था। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जमशेदपुर में कई दिनों तक लगातार सुबह के समय ठंड अधिक रहेगी और कोहरा छाया रहेगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply