Home > Jamshedpur > पेंशन स्कीम के तहत अधिवक्ताओं की पांच सदस्यीय टीम गठित, हनुमान महोत्सव भी आयोजित

पेंशन स्कीम के तहत अधिवक्ताओं की पांच सदस्यीय टीम गठित, हनुमान महोत्सव भी आयोजित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ में नए कोर्ट परिसर और पुराने कोर्ट परिसर में गुरुवार को हनुमान महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद मिठाई का वितरण किया गया। सभी अधिवक्ताओं में खुशी की लहर रही। खुशी का मुख्य कारण झारखंड स्टेट बार काउंसिल के द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु फैमिली पेंशन प्लान के तहत 5 अधिवक्ताओं को इसकी कमेटी में शामिल करना है। इस बाबत जमशेदपुर जिला बार संघ की तदर्थ समिति को पत्र निर्गत कर सूचित किया गया है। पेंशन स्कीम की इस सब कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार, अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, महिला अधिवक्ता विनीता सिंह और निलेश कुमार को चुना गया है।

यह पांचों सदस्य 10 अप्रैल से अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए पेंशन स्कीम का कार्य करेंगे। सभी अधिवक्ताओं को इसके बारे में बताया जाएगा। जो अधिवक्ता इसके मेंबर नहीं बने हैं उन्हें मेंबर बनाया जाएगा। पेंशन स्कीम में स्पष्ट लिखा गया है कि जो अधिवक्ता अपनी स्वेच्छा से पैतीस वर्ष प्रैक्टिस या 65 साल उम्र पूरा होने के बाद स्टेट बार काउंसिल को सूचित कर अपना सर्टिफिकेट समर्पित कर देते हैं या अचानक अगर उनका निधन हो जाता है तो उनके आश्रित को राज्य बार काउंसिल के द्वारा अभी ₹7000 महीना पेंशन मिलती है। सभी अधिवक्ताओं को सूचित कर यह 5 सदस्य कमेटी काम करेगी। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, रमन ओझा, नवीन प्रकाश, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार, विनीता सिंह, विवेक कुमार, राजीव रंजन, चंदन कुमार यादव, विवेक नंदी, आशीष दत्ता, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, विजय कुमार गोपाल शर्मा, अंजन साहू सहित लगभग 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – जवाहर नगर के रोड नंबर 17 के रहने वाले व्यक्ति की कतार में इलेक्ट्रिक करंट लगने से मौतजवाहर नगर के रोड नंबर 17 के रहने वाले व्यक्ति की कतार में इलेक्ट्रिक करंट लगने से मौत

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply