Home > Jamshedpur > मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आजाद नगर में थाना प्रभारी व कार्यपालक अधिकारी को किया गया सम्मानित

मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आजाद नगर में थाना प्रभारी व कार्यपालक अधिकारी को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर आजाद नगर में आजाद नगर थाना प्रभारी और मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। आजाद नगर के अखाड़ा के लाइसेंसियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मानगो नगर निगम पहुंचा और कार्यपालक पदाधिकारी को गुलदस्ता भेंट किया। इसी तरह आजाद नगर थाना प्रभारी को भी गुलदस्ता भेंट किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में अखाड़ा लाइसेंसियों में अखाड़ा लाइसेंसी अशरफ हुसैन, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद सज्जाद अली आदि मौजूद थे। अखाड़ा के लोगों ने कहा कि आजाद नगर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। इससे पर्व मनाने में आसानी हुई। मानगो नगर निगम ने मोहर्रम की 9 और 10 तारीख को समय पर जलापूर्ति की। इससे लंगर बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही माम् बालों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और सफाई की गई। इस मौके पर अखाड़े के लाइसेंसी शाहिद परवेज, फारूक कुरैशी, हाजी मोहम्मद अय्यूब अली, मोइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – इंडिया गठबंधन का जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सामने पहला महाधरना, मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत