Home > Crime > मानगो ब्रिज के पास गोलमुरी 10 नंबर बस्ती के युवक पर फायरिंग, बाएं हाथ में लगी गोली

मानगो ब्रिज के पास गोलमुरी 10 नंबर बस्ती के युवक पर फायरिंग, बाएं हाथ में लगी गोली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो ब्रिज के पास शुक्रवार की रात गोलमुरी 10 नंबर बस्ती के रहने वाले युवक विराट सिंह को गोली मारी गई है। गोली विराट के बाएं हाथ में लगी है। विराट ने बताया कि वह मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड से जिम कर अपने दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। तभी उसे मानगो चौक से आगे कुछ युवकों ने रोका और कहा कि इतनी तेज गाड़ी क्यों चला रहा है। वहां से विराट सिंह आगे निकल गया। लेकिन, पेट्रोल पंप के पास युवकों ने फिर उसे रोक लिया। इस बार 10 के करीब युवकों ने विराट सिंह के साथ मारपीट भी की और उसे गोली मारी। गोली विराट के बाएं हाथ में लगी। उसे इलाज के लिए पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढें – बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के हिंदूपीठ के पास स्थापित शिवलिंग हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का हुआ विरोध, पहुंची पुलिस, हटाया शिवलिंग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply