Home > India > दिल्ली के चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस में लगी आग, लाखों के अनुमान का नुकसान

दिल्ली के चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस में लगी आग, लाखों के अनुमान का नुकसान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस में आग लग गई है। भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में है। गुरुवार की देर रात लगी आग पर अब तक काबू पाया नहीं जा सका है। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। बताते हैं कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। क्योंकि, दुकानें बंद थीं। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ेंमानगो ब्रिज पर आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने के बाद इस बात का पता लगाया जाएगा कि आग कैसे लगी है। माना जा रहा है कि किसी दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़की है। आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। भागीरथ पैलेस में लाइट और इलेक्ट्रिकल्स का बड़ा मार्केट है। आग लगने के बाद मार्केट की बिजली काट दी गई है। बताते हैं कि यहां बिजली के लटकते तार भी हैं।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply