Home > Crime > मानगो ब्रिज पर आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया

मानगो ब्रिज पर आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो ब्रिज पर मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने मानगो नगर निगम को दी। इसके बाद मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी अपने कर्मचारियों और सिटी मैनेजर को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आग की लपटें निकल रही हैं। मानगो ब्रिज के बगल से गुजरने वाले पाइप में आग लगी थी। फौरन घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने दोनों तरफ मानगो नगर निगम के कर्मचारियों को तैनात कर ट्रैफिक बंद करा दिया। इसके बाद लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर को बुझाया जा सका। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वह डीसी ऑफिस में दिशा की बैठक में थे। वहीं, किसी ने फोन किया। इसके बाद वह बैठक छोड़कर मौके पर पहुंचे और दमकल बुलवाया। बताते हैं कि इसके पहले भी कई बार मानगो ब्रिज में आग लग चुकी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply