Home > India > गुजरात में 182 सीटों में से 89 सीटों पहले चरण का मतदान शुरू

गुजरात में 182 सीटों में से 89 सीटों पहले चरण का मतदान शुरू

राहुल, अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह 8:00 बजे से राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर मतदान शुरू है। इसमें सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिणी हिस्से के 19 जिले शामिल हैं। इन 19 जिलों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 788 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में 14382 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें – मोहाली बेचे गए छात्राओं के अश्लील वीडियो गुजरात मुंबई में भी बैठे हैं अपराधी

इनमें से 3311 मतदान केंद्र शहरी इलाके में और 11071 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं। 13065 मतदान केंद्रों का लाइव वेबकास्ट किया जा रहा है। गुजरात में 27 वर्ष से भाजपा सत्ता पर काबिज है। सातवीं बार सत्ता की बागडोर अपने हाथ में रखने के लिए पार्टी चुनाव लड़ रही है। इस बार चुनाव में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी है, जो पहली बार गुजरात में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
इसे भी पढ़ें – दो बार गुवाहाटी गए थे बंगाल में कैश के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायक, कोलकाता में शेयर ट्रेडर से लिए थे रुपए, मध्यस्थता करने वाले सिद्धार्थ मजूमदार को बचाने में जुटी दिल्ली पुलिस

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply