Home > Crime > शास्त्रीनगर में सरकारी संपत्ति का नुकसान करने में झारखंड एकता मोर्चा के आफताब खान व उसके बेटे समेत 14 पर FIR

शास्त्रीनगर में सरकारी संपत्ति का नुकसान करने में झारखंड एकता मोर्चा के आफताब खान व उसके बेटे समेत 14 पर FIR

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला फूंकने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शिलापट तोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी मनोज कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है। मनोज कुमार के आवेदन पर पुलिस ने झारखंड एकता मोर्चा के स्वयं भू अध्यक्ष आफताब खान और उनके बेटे आबिद खान के अलावा 14 लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि आफताब खान ने इस पूरे मामले में साजिश रची और लोगों को बहका कर सड़क पर लाए। भीड़ ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला जलाया और नारेबाजी भी की। गाली गलौज की गई। यही नहीं, गाली गलौज करने का वीडियो भी वायरल कर दिया। साथ ही शिलापट भी तोड़ने का आरोप है। मंगलवार को कदमा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply