Home > Crime > Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में बागीचा हटाने के विवाद में युवक के साथ मारपीट के मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में बागीचा हटाने के विवाद में युवक के साथ मारपीट के मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में बागीचा हटाने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। घटना में घायल हरे कृष्णा सिंह के आवेदन पर पुलिस ने जामिनी महतो, पिंटू महतो, उपेंद्रनाथ महतो, पलटू महतो, विराज घोष, अनूप कुमार मिश्रा, सोनू कुमार मिश्रा और विजय कुमार महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गौरतलब है कि रविवार की सुबह बागीचा उजाड़ने को लेकर यहां विवाद हो गया था। इसके बाद यह मारपीट हुई थी। मारपीट करने वालों का आरोप है कि शिव पूजा मैदान के पास स्थित इस बागीचे से बस्ती वासियों को दिक्कत होती है। शिव पूजा मैदान में जब धार्मिक कार्यक्रम होता है, तो परेशानी बढ़ जाती है। इसीलिए लोगों ने बागीचा उजाड़ने का फैसला किया था। महिलाएं और अन्य युवक जब बागीचा उजाड़ रहे थे तो हरे कृष्णा सिंह और उनके साथियों ने विरोध किया। इसी पर मारपीट हुई थी।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply