Home > Entertainment > लौह नगरी में फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ जमशेदपुर का हुआ उद्घाटन

लौह नगरी में फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ जमशेदपुर का हुआ उद्घाटन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सितारों में इतनी हिम्मत नहीं कि वह हमारी किस्मत का फैसला करें, बल्कि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है ” शेक्सपियर के इस कथन को चरितार्थ करते हुए जमशेदपुर में फिल्म एंड टीवी इंस्टिट्यूट ऑफ जमशेदपुर की शुरुआत हुई है. बॉलीवुड अभिनेता, लेखक व निर्देशक मोहम्मद हबीब के निर्देशन में शहर के कलाकार अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन के गुर सीखेंगे. इंस्टिट्यूट और स्टूडियो का शुभारंभ मुख्य अतिथि
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने रिबन काटकर किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड ह्यूमनिटी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट राहत हुसैन मौजूद थे. मानगो के होराइजन माल में स्थित इस इंस्टीट्यूट में ऐडमिशन शुरू है.
मुख्य अतिथि सुरेश सोंथालिया ने कहा की यह हमारे शहर के लिए एक अच्छा अवसर है. जब मोहम्मद हबीब जैसे कलाकार का अनुभव शहर के युवा कलाकारों की प्रतिभा को निखारने में मिलेगा. हमारे शहर को ऐसे इंस्टिट्यूट और स्टूडियो की जरूरत थी. अभिनेता एडिटर मसरूर सिद्दीकी ने कहा सेलिब्रेशन स्टूडियो मे डबिंग व एडिटिंग के साथ-साथ कंप्लीट पोस्ट प्रोडक्शन होगा और शहर के फिल्ममेकर को अपनी फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन एक छत के नीचे मुहैया कराया जा रहा है.
मोहम्मद हबीब ने बताया कि इस इंस्टिट्यूट की खासियत इसका प्रैक्टिकल होगा. छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग ज्यादातर कैमरे पर की जाएगी. एक्ट फॉर कैमरा का लक्ष्य सिनेमा के अभिनय की बारीकियों से रूबरू होना है. साथ ही डबिंग जैसी विधा से भी स्टूडेंट को ट्रेंड किया जाएगा. एक्टिंग क्लास का पहला बैच 5 सितंबर से शुरू होने वाला है. मानगो में होराइजन मॉल में स्थित इंस्टिट्यूट में एडमिशन की प्रक्रिया चालू है.

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply