Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : तेज बरसात में मानगो के वारिस कॉलोनी में नाले में बह गई बाइक + वीडियो

जमशेदपुर : तेज बरसात में मानगो के वारिस कॉलोनी में नाले में बह गई बाइक + वीडियो

मानगो नगर निगम और कपाली नगर परिषद के बीच फंसा है मामला, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा पुल का जीर्णोद्धार
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित वारिस कॉलोनी का जाबिर पुल काफी खतरनाक हो चुका है। काफी पुराना यह पुल अब जर्जर हो गया है और कभी भी गिर सकता है। पुल अगर गिरा तो बड़ा हादसा होगा। रविवार को जमशेदपुर में हुई तेज बारिश के बाद इस पुल के ऊपर से पानी बह रहा था।

नाले पर बने सपाट पुल से गुजर रहा युवक

एक युवक बाइक लेकर पुल से गुजर रहा था। तभी पानी की तेज रफ्तार में बाइक उसके हाथ से छूट गई और बह गई। वह बाइक को नहीं रोक सका। हालांकि युवक बच गया। इलाके के लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम से कई बार इस पुल के निर्माण की बात कही गई। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह पुल पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले का बॉर्डर है। पुल के निर्माण का मामला कपाली नगर परिषद और मानगो नगर निगम के बीच फंसा हुआ है। दोनों इसे एक दूसरे के इलाके का बताते हैं और दोनों में से कोई भी इस पुल की मरम्मत और जीर्णोद्धार नहीं करा रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि दोनों नगर निकाय आधा आधा पैसा मिला कर भी पुल का निर्माण करा सकते हैं। क्योंकि, दोनों इलाके की जनता इस पुल का इस्तेमाल करती है।

देखें कैसे बही बाइक
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply