Home > Crime > ब्रेकिंग जमशेदपुर: साकची के शीतला मंदिर चौक के पास उत्पाद विभाग ने स्कूटर पर बरामद की अवैध विदेशी शराब

ब्रेकिंग जमशेदपुर: साकची के शीतला मंदिर चौक के पास उत्पाद विभाग ने स्कूटर पर बरामद की अवैध विदेशी शराब


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची के शीतला मंदिर चौक के पास उत्पाद विभाग ने बुधवार को छापामारी कर एक स्कूटर पर लदी अवैध विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक स्कूटर खड़ी कर भागने में कामयाब रहा। इसमें से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। उत्पाद विभाग ने होंडा ग्रैजिया स्कूटर भी जब्त कर लिया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शीतला मंदिर चौक के पास से एक स्कूटर पर युवक अवैध विदेशी शराब लेकर गुजर रहा है। इस पर स्कूटर सवार को रोका गया तो वह गाड़ी खड़ी कर उत्पाद विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकला। स्कूटर से 2 पेटी अवैध विदेशी शराब जप्त हुई है। इसमें 750 एमएल की मैकडॉवेल व्हिस्की 11 बोतल, इंपिरियल ब्लू व्हिस्की एक बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड दो बोतल, रॉयल चैलेंज चार बोतल और 8pm व्हिस्की 6 बोतल जब्त की गई है।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply