Home > Crime > आंध्र प्रदेश के नेल्लौर का एक किशोर घर से भाग कर पहुंच गया टाटानगर, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सोपा

आंध्र प्रदेश के नेल्लौर का एक किशोर घर से भाग कर पहुंच गया टाटानगर, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सोपा

जमशेदपुर : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के विजयवाड़ा का रहने वाला एक किशोर अपने घर से भागकर ट्रेन के जरिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था। गुरुवार को आरपीएफ के एएसआई एमके साह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी उनकी नजर इस किशोर पर पड़ी। किशोर को वह पकड़कर आरपीएफ पोस्ट ले गए और वहां पूछताछ की तो किशोर ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के विजयवाड़ा नगर का रहने वाला है और पिता की डांट के बाद घर से भाग निकला था।ट्रेन से जमशेदपुर पहुंच गया। उसके पास ट्रेन का कोई टिकट नहीं था। इसके बाद आरपीएफ ने किशोर को चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। चाइल्ड लाइन किशोर के परिजनों से संपर्क करेगी और किशोर को उसके घर पहुंचाएगी।
इसे भी पढ़ें – पुस्तकें होती हैं सबसे अच्छी दोस्त : फादर एस जॉर्ज

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply