Home > Crime > उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा, परसुडीह और उलूडीह इलाके में छापामारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, दो फरार

उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा, परसुडीह और उलूडीह इलाके में छापामारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, दो फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा, परसूडीह और उलीडीह इलाके में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। जबकि, 2 लोग फरार हो गए हैं। उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन एरिया, वायरलेस मैदान, हरहरगुट्टू, मतलाडीह और जगन्नाथपुर इलाके में छापामारी की। इसके बाद परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रधान टोला, पाड़ा टोला व शंकरपुर में छापामारी की गई। उलीडीह के उलीडीह बस्ती में छापामारी की गई। कुल 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। पुलिस में महुआ शराब बेच रहे सीताराम केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 2 लोग फरार हो गए हैं। इनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply