Home > Jamshedpur > महीने में 30 हजार रुपए कमाने वाले व्यक्ति को भी टैक्स देने पर किया गया मजबूर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर दी प्रतिक्रिया

महीने में 30 हजार रुपए कमाने वाले व्यक्ति को भी टैक्स देने पर किया गया मजबूर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर दी प्रतिक्रिया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को बजट पर प्रतिक्रिया दी है। कदमा स्थित उनके कार्यालय से यह प्रतिक्रिया भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार का बजट गरीब विरोधी है। महीने में ₹30000 कमाने वाले व्यक्ति को भी टैक्स देने के लिए मजबूर किया गया है। बेहिसाब महंगाई का दंश झेल रहे मध्यमवर्गीय परिवारों पर ये बजट अत्याचार है। जब देश में लोगों के पास रोजगार नहीं है। तब संवेदनहीन सरकार लोगों से कर वसूलने में लगी हुई है। बजट में मध्यमवर्ग, गरीब और वंचितों के हितों को दरकिनार कर दिया गया है। महिलाओं और युवाओं के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। किसान, मजदूर और कामगार भी बजट से मायूस हुए हैं।
इसे भी पढ़ें – आर्थिक तंगी की वजह से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह नंद नगर में अधेड़ ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा