Home > Crime > डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर

डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस के दबाव के चलते आरोपी राघवेंद्र ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण (Jamshedpur DD Bar Murder) कर दिया। पुलिस के अनुसार राघवेंद्र इस मामले का अप्राथमिकी आरोपी है, जिसका नाम जांच के दौरान सामने (Jamshedpur DD Bar Murder) आया था।

राघवेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी की बढ़ती कार्रवाई और दबाव के बीच उसने स्वयं बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया।

फिलहाल बिष्टुपुर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले के बाद यमन का सऊदी अरब को कड़ा संदेश, कहा- युद्ध अब नए चरण में प्रवेश करेगा

गौरतलब है कि इस बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। घटना के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल भी अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply