Home > Jamshedpur > बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान में बिजली के खंभे में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली

बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान में बिजली के खंभे में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान में रविवार की देर रात लगभग 12:30 बजे बिजली के खंभे में आग लग गई। आग लगने से इलाके की बिजली गुल हो गई। भाजपा नेता सुबोध झा ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने बिजली मिस्त्री अच्छेलाल को मौके पर भेजा। मिस्त्री ने बिजली के खंभे की आग बुझाई। आग बुझने के बाद भी इलाके की बिजली आपूर्ति काफी देर तक गुल रही। बाद में बिजली विभाग ने इसे ठीक किया और बागबेड़ा के कुंवर सिंह मैदान इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
इसे भी पढ़ें- काशीडीह में हिंदू महापंचायत में पहुंचे BJP के वरिष्ठ नेता पूर्व CM बाबूलाल मरांडी व MLA सरयू राय, भाजपा में गुटबाजी उजागर

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply