Home > Crime > कदमा के न्यू रानीकुदर में सेनेटरी दुकान में लगभग ₹4 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कदमा के न्यू रानीकुदर में सेनेटरी दुकान में लगभग ₹4 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के न्यू रानी कुदर में सेनेटरी दुकान में लगभग ₹4 लाख की चोरी हुई है। घटना की जानकारी दुकानदार अखिलेश कुमार सिंह को तब हुई जब वह सोमवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान खोल कर अंदर गए तो देखा सामान गायब है। अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि लगभग ₹4 लाख कीमत का सामान चोर पार कर ले गए हैं। यही नहीं चोर दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी उठा ले गए हैं। घटना की सूचना कदमा थाना पुलिस को दी गई। कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान में बिजली के खंभे में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस