Home > Crime > बिष्टुपुर में रामदास भट्टा में घर के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को मारपीट कर किया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

बिष्टुपुर में रामदास भट्टा में घर के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को मारपीट कर किया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा में रविवार को एक व्यक्ति कृष्ण मोहन सिंह और उनकी बहन विजयलक्ष्मी, विजय लक्ष्मी के बेटे वैभव प्रसाद और विजय लक्ष्मी के पति चंद्रशेखर प्रसाद ने घर के बंटवारे को लेकर अपने बड़े भाई मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी रीता सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया है। मनमोहन सिंह के बेटे इंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बंटवारे का केस कोर्ट में चल रहा है। लेकिन आरोपी हमेशा उसके पिता के साथ मारपीट करते हैं। इंद्र मोहन सिंह ने बताया कि उनके चाचा कृष्ण मोहन सिंह किसी असामाजिक तत्व का सामान उनके घर में शिफ्ट कर रहे थे। पिता ने मना किया। इसी को लेकर मारपीट की गई है। उनके पिता और मां पर क्रिकेट के स्टंप से हमला किया गया है। दोनों घायल पति पत्नी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- काशीडीह में हिंदू महापंचायत में पहुंचे BJP के वरिष्ठ नेता पूर्व CM बाबूलाल मरांडी व MLA सरयू राय, भाजपा में गुटबाजी उजागर

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply