Home > Education > Jamshedpur Education : महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र लेट, छात्राओं का एक साल बचाने के लिए कांग्रेस ने मांगी विशेष नामांकन की अनुमति

Jamshedpur Education : महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र लेट, छात्राओं का एक साल बचाने के लिए कांग्रेस ने मांगी विशेष नामांकन की अनुमति

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2024-26 में हो रही देरी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने चिंता जताई है। कांग्रेस का कहना है कि सत्र समय पर पूरा नहीं होने के कारण सैकड़ों छात्राओं का आगे की पढ़ाई का शेड्यूल प्रभावित (Jamshedpur Education ) हो रहा है। इसे लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र सौंपकर प्रभावित छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। पत्र की प्रतियां राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजी (Jamshedpur Education) गई हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार बीएड सत्र 2024-26 का पाठ्यक्रम जुलाई 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अब तक तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हुआ है। वहीं चौथे सेमेस्टर की परीक्षा और परिणाम भी लंबित हैं। ऐसे में बीएड पूरा करने के बाद पीजी में दाखिला लेने की तैयारी कर रही छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

पूर्व कोल्हान प्रभारी हरि राम टुडू ने कहा कि सत्र में देरी छात्राओं की गलती नहीं है। यदि समय पर परिणाम जारी नहीं हुआ तो कई छात्राओं का पीजी में दाखिला एक साल तक टल सकता है। इससे उनके शैक्षणिक सत्र पर सीधा असर पड़ेगा।

कांग्रेस ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें बीएड सेमेस्टर-3 का परिणाम जल्द जारी करना, सेमेस्टर-4 की परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया को विशेष रणनीति के तहत शीघ्र पूरा करना तथा प्रभावित छात्राओं को पीजी में विशेष नामांकन की सुविधा देना शामिल है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Accident : जुबली पार्क के पास तेज रफ्तार कार फास्ट फूड दुकान में घुसी, ग्राहक बाल-बाल बचे

 

कांग्रेस ने मांग की है कि परिणाम जारी होने के बाद छात्राओं के लिए चांसलर पोर्टल दोबारा खोला जाए और उन्हें 2026-28 सत्र में दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला देने की व्यवस्था की जाए। साथ ही, तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा कर चुकी छात्राओं के लिए दो वर्षीय पीजी व्यवस्था को आगे भी जारी रखने की मांग की गई है।

इस दौरान हरि राम टुडू, कोशल प्रधान, नलिनी सिन्हा, सचिन सिंह, गुरमीत सिंह, अरिल सिंकु और रणजीत झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

You may also like
Jamshedpur Pride Mrs India: जमशेदपुर की आशिमा कुमार ने जीता प्राइड मिसेज इंडिया 2026 का खिताब+VDO
Jamshedpur Accident : जुबली पार्क के पास तेज रफ्तार कार फास्ट फूड दुकान में घुसी, ग्राहक बाल-बाल बचे
Jamshedpur Encroachment Drive : बर्मामाइंस में प्रशासन की कार्रवाई, 17 दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण+VDO
Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंची महिला, राहगीरों की सूझबूझ से दोनों सुरक्षित

Leave a Reply