Deoghar : देवघर शहर के भूरभूरा मोड़ स्थित इलाके में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी (Deoghar E Medix Smart Pharmacy) की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी. तिवारी (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन) ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगठित और आधुनिक फार्मेसी सेवाएं आम लोगों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद दवाइयां उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं।
(Deoghar E Medix Smart Pharmacy) फ्रेंचाइज़ी ओनर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस स्मार्ट फार्मेसी के शुरू होने से देवघर और आसपास के इलाकों के लोगों को ब्रांडेड दवाइयां, उचित मूल्य और पारदर्शी सेवा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टोर में आधुनिक तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. निधि कुमारी, गोपाल प्रसाद सिंह, संजय सिंह, करण निखंज और विशाल चौहान मौजूद रहे।
नए स्टोर में ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक की छूट, फ्री होम डिलीवरी, स्मार्ट बिलिंग सिस्टम और त्वरित सेवा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। मौके पर जीएम वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई-मेडिक्स का उद्देश्य लोगों तक सुलभ, किफायती और पारदर्शी दवा सेवा पहुंचाना है, ताकि हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
इसे भी पढ़ें – RancRanchi में एक्सिस म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया एक्सिस मल्टी एसेट एक्टिव एफओएफ, झारखंड के निवेशकों को मिलेगा डायनेमिक एसेट एलोकेशन का वन स्टॉप समाधान
ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी के खुलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।




