Ranchi : एक्सिस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर इक्विटी, डेट, सोना और चांदी जैसे विविध एसेट में संतुलित निवेश का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक्सिस मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड की शुरुआत (Ranchi Banking ) की है। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है, जिसकी एनएफओ अवधि 21 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक निर्धारित (Ranchi Banking) की गई है।
स्कीम का बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई, निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स, घरेलू सोना और चांदी की कीमतों के संयोजन पर आधारित होगा। न्यूनतम निवेश राशि 100 रुपये तय की गई है। रिडेम्पशन शुल्क के तहत पहले 12 महीनों में निवेश के 10 प्रतिशत तक निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, इसके बाद निकासी पर 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा, जबकि 12 महीने बाद कोई शुल्क नहीं रहेगा।
फंड का संचालन श्रेयश देवलकर, देवांग शाह, मयंक ह्यांकी और आदित्य पगारिया करेंगे। इस फंड का उद्देश्य मॉडल आधारित रणनीति और विशेषज्ञ समिति की मदद से इक्विटी, डेट, सोना और चांदी में गतिशील आवंटन करते हुए निवेशकों को लंबे समय में बेहतर जोखिम संतुलित रिटर्न उपलब्ध कराना है।
इसे भी पढ़ें- योग गुरु अंशु को मिला ‘बेस्ट योग शिक्षक’ सम्मान, रांची में महुआ माजी ने किया सम्मानित
एक्सिस एएमसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. गोपकुमार ने कहा कि यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयोगी होगा, जो अलग-अलग उत्पादों को संभाले बिना एक ही जगह बहु एसेट निवेश का लाभ लेना चाहते हैं। वहीं मुख्य निवेश अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि मॉडल आधारित अनुशासित आवंटन निवेशकों को बाजार के अवसरों का लाभ उठाने और जोखिम नियंत्रण में मदद करेगा। यह योजना कम से कम दो वर्ष की अवधि के निवेशकों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।




