Home > Health > Jamshedpur : बिष्टुपुर में संपन्न ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में मेडी क्विज़ में दुर्गापुर स्टील प्लांट ने मारी बाजी, जमशेदपुर टाटा स्टील को मिला तीसरा स्थान

Jamshedpur : बिष्टुपुर में संपन्न ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में मेडी क्विज़ में दुर्गापुर स्टील प्लांट ने मारी बाजी, जमशेदपुर टाटा स्टील को मिला तीसरा स्थान

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में टीएमएच में चल रही ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस रविवार को संपन्न हो गई। इस कांफ्रेंस में बोकारो स्टील का ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन रहा। इस कांफ्रेंस में मेडिकल क्विज़ का आयोजन भी हुआ था। इसमें दुर्गापुर स्टील के डॉक्टर रोहित राय चौधरी और डॉक्टर राजीव कुमार की टीम ने बाजी मारी। इस टीम को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान बोकारो स्टील प्लांट के डॉक्टर सकेत मिश्रा और डॉक्टर अमित कुमार की टीम को मिला। जमशेदपुर टाटा स्टील प्लांट की टीम तीसरे नंबर पर रही। डॉ अभिषेक चटर्जी और डॉक्टर सिद्धांत वर्मा की टीम को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा, हीरा मेमोरियल अवार्ड बेस्ट महिला वक्ता को दिया जाता है। यह अवार्ड टाटा स्टील की डॉक्टर संघमित्रा जेना ने जीता। बेस्ट पुरुष वक्ता का अवार्ड बोकारो स्टील के डॉक्टर अनिंदा मंडल ने जीता। ओवरऑल बेस्ट टीम अवार्ड बोकारो स्टील प्लांट को मिला। लॉन्ग पेपर स्पेशलिस्ट में डीसी सेन मेमोरियल अवार्ड राउरकेला स्टील के डॉक्टर एसके राउत को मिला। चार्ट पेपर स्पेशलिस्ट में भी राउरकेला की डॉक्टर पूनम अनुपमा ने बाजी मारी। उनको पहला स्थान मिला। टीक्युएम पेपर में पहला स्थान टाटा स्टील के डॉक्टर रिंकू भार्गव को मिला। एमबीबीएस पेपर में पहला स्थान टाटा स्टील की डॉक्टर अपर्णा प्रजापति को मिला। ओएचएस पेपर में भिलाई स्टील प्लांट की डॉक्टर माला चौधरी को पहला स्थान मिला। पीजी पोस्टर में स्पेशलिस्ट श्रेणी में बर्नपुर स्टील के डॉक्टर सौम्या देव राय को पहला स्थान मिला। एमबीबीएस पोस्टर में पहला स्थान डॉक्टर स्नेहा अमित को मिला। यह भी बर्नपुर स्टील से जुड़ी हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा
हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।
Jamshedpur: मानगो के चटाई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी, चोर पार कर ले गए मोटर+ वीडियो

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!