Home > Jamshedpur > सालगाझड़ी रेलवे फाटक पर हमेशा जाम रहने से इलाके के लोगों में रेलवे के प्रति आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा

सालगाझड़ी रेलवे फाटक पर हमेशा जाम रहने से इलाके के लोगों में रेलवे के प्रति आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा

जमशेदपुर : सालगाझड़ी रेलवे फाटक पर हमेशा भारी जाम लगा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा ने सोमवार को कहा कि इलाके के लोगों ने एरिया मैनेजर को डेढ़ महीने पहले इस बात की सूचना देकर समस्या का हल करने की मांग की थी। डीसी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन, कहीं से जनता को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। भाजपा के प्रदेश के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा ने कहा कि कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है और लोग रेलवे ट्रैक जाम कर सकते हैं। सोमवार को भी एरिया मैनेजर से मामले की शिकायत की गई। उन्होंने बताया की सालगाझड़ी रेलवे फाटक से हजारों लोग ड्यूटी के लिए आवागमन करते हैं। जाम रहने से लोग ड्यूटी के में लेट हो जाते हैं। ड्यूटी के लिए गोविंदपुर, टेल्को, आदि इलाके में जाने के लिए गोविंदपुर रेलवे फाटक, बारीगोड़ा रेलवे फाटक और सालगाझड़ी रेलवे फाटक हैं। कहीं ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। सलगाझड़ी में एक अंडर ब्रिज था। इसे बंद कर दिया गया है। इसी के चलते यह परेशानी हो रही है। एक नया अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है। लेकिन, इसका काम काफी धीमा चल रहा है । इसके चलते सोपोडेरा, बावनगोड़ा, सलगाझाड़ी, शंकरपुर, शांति नगर, सरजामदा, परसूडीह, जसकनडीह, कुदादा आदि 16 पंचायत के 30 गांव के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने मांग की समस्या का हल निकाला जाए। पुराने अंडर ब्रिज को तब तक खोला जाए जब तक नया अंडर ब्रिज बनकर तैयार नहीं हो जाता। यही नहीं क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज भी बनाए जाएं।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग