Home > Business > Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने की वार्ता में टेल्को वर्कर्स यूनियन को शामिल करने के लिए डीएलसी ने प्रबंधन को लिखा पत्र

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने की वार्ता में टेल्को वर्कर्स यूनियन को शामिल करने के लिए डीएलसी ने प्रबंधन को लिखा पत्र

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी ने डीएलसी को पत्र लिखकर मांग की थी कि टाटा मोटर्स प्रबंधन और बाई सिक्स कर्मी अफसर जावेद के साथ हो रही समझौता प्रक्रिया में टेल्को वर्कर्स यूनियन को भी शामिल किया जाए। इसे लेकर राज्यपाल को पत्र भी लिखा गया है। इसके बाद डीएलसी ने टाटा मोटर्स प्रबंधन को एक पत्र लिखा। इसमें कहा गया है कि बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने की प्रक्रिया तय करने के लिए जो समझौता प्रक्रिया चल रही है। उसमें टेल्को वर्कर्स यूनियन को भी शामिल किया जाए। इस पर टाटा मोटर्स प्रबंधन ने डीएलसी को पत्र का जवाब भी दे दिया है। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने जवाब में लिखा है कि टेल्को वर्कर्स यूनियन बाई सिक्स कर्मी द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पार्टी नहीं है। इसके अलावा टेल्को वर्कर्स यूनियन टाटा मोटर्स प्रबंधन में रजिस्टर्ड नहीं है। साथ ही टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी होने का दावा करने वाले मजदूर नेता टाटा मोटर्स कर्मी नहीं हैं। इसलिए, टेल्को वर्कर्स यूनियन को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सकता।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply