Home > Lifestyle > रांची में 12 फरवरी से शुरू होगा ढुकु विवाह कार्यक्रम

रांची में 12 फरवरी से शुरू होगा ढुकु विवाह कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, रांची : ढुकु सामाजिक समावेश की ओर एक पहल की ओर बढ़ते ढुकु आदिवासी समाज में एक सामाजिक मान्यता प्राप्त व्यवस्था है ढुकू विवाह। इसके अंतर्गत एक महिला और एक पुरुष साथ रह सकते हैं । उनके बच्चे भी हो सकते हैं, बस इन महिलाओं और उनके बच्चों को किसी भी तरह का अधिकार नहीं। इस मुद्दे को लेकर ढुकू विवाह कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी से कराया जा रहा है, जो मार्च तक चलेगा। सामुदायिक विवाह कार्यक्रम को लेकर एनजीओ की सचिव निकिता सिन्हा ने बताया कि यह एक सार्थक पहल है और करीब 1320 महिलाओं का सामूहिक विवाह कराया जाना है। लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए कई हिस्सों में विभिन्न प्रखंडों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खूंटी और गुमला जिला के प्रखंडों में यह किया जाएगा। मुख्य रूप से मुरहू, कर्रा, बसिया प्रखंडों को शामिल किया गया है। निकिता सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 5 सालों से कर रही हैं। कोविड के कारण कार्यक्रम रुक गया था। लेकिन अब 12 और 13 फरवरी रविवार को खूंटी के फुटबॉल स्टेडियम से सुबह 10:00 बजे से ढुकु विवाह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply